जलालगढ़. अधिकमास को लेकर मुख्यालय शहरी क्षेत्र के हृदयस्थली श्री आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी में श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू किया गया. पिछले साढ़े 6 दशकों से इस मंदिर में अधिकमास के दौरान गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस पाठ किया जाता है. रविवार से शुरू रामायण पाठ 15 जून तक होगी. मंदिर के पुजारी शिवानंद पांडेय ने बताया कि मंदिर के स्थापना काल से ही अधिकमास में रामायण पाठ होती है. इस वर्ष प्रथम ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष से द्वितीय ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष तक मलेमास है. वहीं इस वर्ष 30 दिनों तक रामायण पाठ होगी. इसमें स्थानीय वाचक बारी बारी से रामायण पाठ का वाचन समयानुसार करेंगे. रामायण पाठ को लेकर मंदिर को सजाया गया है. इसे सफल बनाने में मुख्य आयोजक अनिल जोशी, सुनीता जोशी, पंडित शिवानंद पांडेय, केदारनाथ ठाकुर, गोविंद शर्मा, अशोक विश्वास, सतीश मांडीवाल, योगेंद्र ठाकुर, महेश पंसारी, संदीप अग्रवाल, अमित चौधरी, शंकर, आदि की भूमिका देखी जा रही है. रामायण पाठ को लेकर मुख्यालय क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
ठाकुरबाड़ी में श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू
जलालगढ़
