परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बनाए रखें : वीसी

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. कुलपति ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाए, ताकि एक ही विषय के परीक्षार्थियों को एक साथ न बैठाकर अलग-अलग विषयों के परीक्षार्थियों को एक ही बेंच पर बैठाया जाए. इससे परीक्षा में पारदर्शिता एवं अनुशासन और अधिक सुदृढ़ होगा. उन्होंने विशेष रूप से जिगजैग सिटिंग व्यवस्था लागू करने पर बल दिया. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा की निष्पक्षता, अनुशासन एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >