धनंजय हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, अन्य दो से रिमांड पर पूछताछ

अन्य दो से रिमांड पर पूछताछ

धमदाहा. विशनपुर निवासी धनंजय ठाकुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी राकेश ठाकुर ने मंगलवार को पूर्णिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं इस हत्याकांड के दो आरोपियों गोपाल ठाकुर, उसके पुत्र जितेंद्र ठाकुर को धमदाहा पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लिया है. दोनो से पूछताछ की जाएगी. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि गोपाल ठाकुर एवं उसके पुत्र जितेंद्र ठाकुर को तीन के रिमांड पर पूछताछ हेतु लाया गया है. वहीं इस कांड के मुख्य अभियुक्त राकेश ठाकुर ने भी पुलिस के दबाव में आकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. बताते चलें कि 20 मई को धनंजय ठाकुर का शव विशनपुर गांव के समीप सड़क किनारे मिला था. इस मामले में मृतक की बहन ने लिखित आवेदन देकर अपने सगे चाचा एवं अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >