परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये महात्मा ज्योतिराव फूले

परिनिर्वाण दिवस

पूर्णिया. सामाजिक न्याय मंच एवं आंबेडकर सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिराव फूले परिनिर्वाण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहर के डॉ. अम्बेडकर सेवा सदन परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता अम्बेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष जीन्नत लाल राम ने की. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि अम्बेडकर सेवा सदन के संस्थापक शंभू प्रसाद दास सहित अन्य उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिराव फूले के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया. इस अवसर उपस्थित लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और संघर्ष पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.समारोह का संचालन सामाजिक न्याय मंच के संयोजक संजय सिन्धु ने की. इस अवसर पर प्रदीप पासवान, मो. इस्लामुद्दीन, हरिलाल पासवान, राजकेश्वर रजक, ई. परमानन्द सिंह, सदानंद पासवान, दीपनारायण पासवान, यमुना मुर्मू , केशव पासवान, अखिलेश पोद्दार, शिवशंकर मेहता, राजीव राजहंस, मुकुल कुमार आदि ने प्रमुख रूप से अपने-अपने विचार रखे. फोटो. 29 पूर्णिया 7- पुष्पांजलि अर्पित करते सदन के सदस्य एवं अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >