टीएलएम मेला में मध्य विद्यालय बिशनपुर हुआ प्रथम

प्रखंड के बिशनपुर सीआरसी प्रांगण में सोमवार को टीएलएम मेला का आयोजन समन्वयक ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुआ.

धमदाहा. प्रखंड के बिशनपुर सीआरसी प्रांगण में सोमवार को टीएलएम मेला का आयोजन समन्वयक ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इसमें बिशनपुर सीआरसी के सभी 11 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. समन्वयक ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मध्य विद्यालय बिशनपुर का टीएलएम प्रयोज्य प्रक्षेपण यान को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय तुलसी कुड़िया को दूसरा स्थान व उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेन्द्रनगर दियरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ . टीएलएम में स्थानीय अपशिष्ट पुनः चक्रण को आधार बनाकर तैयारी की गई थी. मेला में आनंद माधव कश्यप, दिलीप कुमार यादव, गौतम शेखर, कौशल कुमार राम, सुधांशू पाल, श्वेता कुमारी, मनोज आर्य, आशीष रंजन, रणविजय कुमार व नीरज यादव की भूमिका सराहनीय रही . फोटो. 3 पूर्णिया 51-टीएलएम मेला में भाग लेते शिक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >