भवानीपुर. डायन प्रथा पर रोक लगाने, सात निश्चय तीन के तहत महिलाओं की तरक्की बिहार की प्रगति, विधवा पेंशन की राशि मे बढ़ोतरी, दिव्यांगजन पेंशन की राशि मे बढ़ोतरी आदि को लेकर भवानीपुर प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के टीम लीडर श्रवण कुमार राम के नेतृत्व में टुराय मिस्त्री, अनमोल कुमार, मनोहर कुमार, सुषमा देवी, मंजू देवी, छोटी कुमारी, विक्रम कुमार, राकेश कुमार, निर्मल राम,छोटू कुमार कलाकार के रूप में शामिल थे. सभी कलाकारों ने प्रखंड क्षेत्र के सोनमा, सुपौली, सुरैती, लाठी, शहीदगंज एवं सोनदीप मिलिक पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया.
पंचायतों में नुक्कड़ नाटक से सात निश्चय-3 पर किया जागरूक
डायन प्रथा पर रोक लगाने
