कनेक्शन चालू नहीं कराने पर बंद हो सकता है एलपीजी

गैस वितरण कंपनियों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा सैकड़ों व्यवसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, मैस, छात्रावास तथा कई औद्योगिक इकाइयां भी पीएनजी का उपयोग कर रही हैं. प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की तुलना में पीएनजी अधिक किफायती, सुरक्षित और प्रभावी ईंधन है.

पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

पूर्णिया में 8405 घरों तक पहुंची पाइप्ड नेचुरल गैस

पूर्णिया. घरेलू रसोई गैस की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णिया जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार किया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में अब तक 14,325 मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,405 घरों में पाइप के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है. गैस वितरण कंपनियों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा सैकड़ों व्यवसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, मैस, छात्रावास तथा कई औद्योगिक इकाइयां भी पीएनजी का उपयोग कर रही हैं. प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की तुलना में पीएनजी अधिक किफायती, सुरक्षित और प्रभावी ईंधन है.

कनेक्शन चालू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी

जिला प्रशासन ने उन उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है जिनके घरों में जीआई पाइपलाइन और मीटर स्थापित किए जा चुके हैं तथा कनेक्शन चालू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, वे जल्द से जल्द गैस आपूर्ति प्रारंभ करवाएं. प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में करीब 2,000 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके अनुरोध पर अंतिम चरण का कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू नहीं करवाई है.

निर्धारित अवधि के भीतर पीएनजी कनेक्शन चालू करायें :

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर पीएनजी कनेक्शन चालू नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का एलपीजी कनेक्शन आगामी तीन माह के भीतर बंद किया जा सकता है.किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन ने संबंधित सभी उपभोक्ताओं से अपना पीएनजी कनेक्शन शीघ्र चालू कराने की अपील की है. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर पीएनजी कनेक्शन चालू नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का एलपीजी कनेक्शन आगामी तीन माह के भीतर बंद किया जा सकता है.किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन ने संबंधित सभी उपभोक्ताओं से अपना पीएनजी कनेक्शन शीघ्र चालू कराने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >