जेनरल स्टोर में लगी आग में पांच लाख का नुकसान

कसबा

कसबा. बीती रात अचानक लगी आग से कसबा थानाक्षेत्र के कॉलेज चौक स्थित सिंटू जेनरल स्टोर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घंटों मशक्कत के बाद थाने के दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया. इस घटना में 4 से 5 लाख रुपए की संपति का नुकसान होने की बात बतायी गयी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार सिंटू चौरसिया ने बताया कि शनिवार की रात 9 बजे वे अपनी दुकान बंदकर अपने घर चले गए. रात्रि तकरीबन 3 बजे कॉलेज चौक के आसपास के दुकानदारों ने उन्हें फोन से बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है. सूचना मिलते ही वे अपनी दुकान पहुंचे. जहां आग की लपटें इतनी तेज थी कि उनके सामने ही पूरी दुकान धू-धूकर जल गयी. उन्होंने बताया कि इस घटना में दुकान में रखे सारे सामान, नगद 17 हजार रुपए ,तीन फ्रिज भी आग की भेंट चढ़ गये. कुल मिलाकर इस घटना से 4 से 5 लाख रुपए की क्षति हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >