भवानीपुर में 14 फरवरी को सजेगा प्रभु श्रीश्याम का भव्य दरबार

भवानीपुर

भवानीपुर. आगामी 14 फरवरी को भवानीपुर नगर पंचायत के अग्रसेन भवन में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर श्याम परिवार के सभी सदस्य अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित कर तैयारियों में जुट गए हैं. 9वें श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में इस बार कोलकाता से मशहूर भजन गायक पारस बरड़िया, राहुल गहरवार और आयुष कवाटिया अपनी सुरीली आवाज श्रद्धालुओं के बीच बिखेरेंगे. श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्याम महोत्सव के दौरान सुबह में विशाल निशान यात्रा निकाली जायेगी. जबकि आयोजन स्थल पर भव्य जोत और छप्पन भोग के साथ सवामणी लगाया जायेगा. इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >