पूर्णिया जंक्शन से जल्द गुजरेगी राजधानी समेत लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को ले चेंज हो रहा रूट

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को ले चेंज हो रहा रूट

पूर्णिया जंक्शन के रास्ते अस्थायी रूप से होगा कुल 12 नई ट्रेनों का होगा परिचालन

पूर्णिया. पूर्णियावासियों के लिए खुशखबरी है. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की करीब एक दर्जन ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन से गुजरेंगी. पूर्णिया के यात्रियों को दिल्ली या कामाख्या की ट्रेन पकड़ने के लिए कटिहार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि रेलवे की यह सुविधा स्थायी नहीं है पर संतोष की बात है कि पूर्णिया जंक्शन पर राजधानी का ठहराव होगा. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आगामी 7 जून से पूर्णिया के रास्ते इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इससे पूर्णिया और आस पास के यात्रियों का सफर कुछ दिनों के लिए सहज हो जाएगा.

गौरतलब है कि कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दंडखोरा से सुनौली एवं मनिया से कुरैठा के बीच दोहरीकरण और निर्माण कार्य के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य 12 ट्रेनों के रुट में परिवर्तन किया गया है. इतना ही नहीं, कटिहार, डंडखोरा, समसी सहित कई स्टेशनों पर तकनीकी कार्य भी इस दौरान किए जाने हैं. यही वजह है कि ये ट्रेनें अब कटिहार से पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज होते हुए परिवर्तित रुट से गुजरेगी. दोहरीकरण कार्यावधि के दौरान पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर राजधानी का ठहराव होगा. जानकारी के अनुसार इस नये रुट पर अस्थायीतौर पर चलने वाली ट्रेनों में 22411 नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनस अरुणाचल एक्सप्रेस, अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस, 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं.

स्टेशन पर यात्रियों व कर्मियों पर बढ़ेगा कार्यों का दबाव

नये रूट से चलने वाली लंबी दूरी कीइन ट्रेनों के परिचालन से पूर्णिया जंक्शन पर न केवल यात्रियों का दबाव बढ़ेगा बल्कि रेलकर्मियों का वर्क लोड भी बढ़ जाएगा. यह अलग बात है कि इससे यात्रियों को लाभ होगा जबकि इस स्टेशन से रेलवे की आय भी बढ़ेगी. वैसे, पूर्णिया जंक्शन पर रेल अधिकारियों को अब तक ऑफिसियल सूचना अब तक नहीं मिली है. स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने सिर्फ इतनी जानकारी दी कि ऐसी स्थिति में एक सप्ताह पहले विधिवत सूचना आ जाती है और उस हिसाब से काम भी किया जाता है. रेल अधिकारियों ने भी माना कि इस रुट पर यदि एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा तो स्वाभाविक रुप से वर्क लोड भी बढ़ेगा. गौरतलब है कि कटिहार-जोगबनी के इस रेलखंड से फिलहाल कुल 17 जोड़ी यानी अप-डाउन 34 तथा दो जोड़ी यानी अप डाउन 4 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं.

————————–

पूर्णिया जंक्शन पर होगा ठहराव

15672 कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस

15078 कामाख्या एक्सप्रेस और

11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस .

15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस

15651 लोहित एक्सप्रेस

15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस

11 जून को 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस

15654 गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस

22411 अरुणाचल एसी स्पेशल

12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस

20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >