पूर्णिया में साहित्य संगोष्ठी अब तीन की बजाय 10 मई को

पूर्णिया

पूर्णिया. कला भवन साहित्य विभाग की ओर से हर महीने के प्रथम रविवार को आयोजित संगोष्ठी इस बार 3 मई की बजाय आगामी 10 मई को आयोजित होगी. यह जानकारी देते हुए कला भवन साहित्य विभाग की संयोजका डा. निरुपमा राय ने यहां बताया कि अपरिहार्य कारणों से 03 मई की संगोष्ठी स्थगित की गई है. उन्होंने बताया कि इस महीने सुमित्रानंदन पंत और रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस भी है. आगामी 10 मई को प्रस्तावित संगोष्ठी इसी दिवस विशेष को समर्पित होगी. डा. निरुपमा राय ने पूर्णिया के कवियों और साहित्यकारों से 10 मई की संगोष्ठी में अपनी दो-दो काव्य रचनाओं के साथ भागीदारी की अपील की है.डा. राय ने कहा है कि माता या मातृभूमि पर अपनी दो कविताएं, सुमित्रानंदन पंत की लिखी कोई एक कविता या रविंद्र नाथ टैगोर की कोई भी कविता इस संगोष्ठी में पढ़ी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >