पूर्णिया पूर्व की 600 महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व .पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत लालगंज, हरदा और कबैया में तटवासी समाज न्यास, इंडस टावर और आई इम्पैक्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मातृ शिक्षा कार्यक्रम का समापन हुआ. इस अभियान के तहत पिछले तीन महीनों से निरक्षर महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान की जा रही थी, जिसके सफल समापन पर करीब 600 महिलाओं को साक्षर होने का सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर हिमांशु शेखर और कार्यक्रम समन्वयक रोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ी है. उन्होंने बताया कि संस्था पिछले तीन महीनों से 30 केंद्रों पर मातृ शिक्षा और 30 केंद्रों के माध्यम से बालिका शिक्षा 6-14 वर्ष को मजबूत कर रही है. हमारा उद्देश्य बेटियों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी साक्षर बनाना है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें. प्रमाण पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास दिखायी. दिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे भी लगाए.साक्षर हुई महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताय कि पहले हम बैंक में पैसे निकालने के लिए अंगूठे का निशान लगाते थे, लेकिन अब हम खुद हस्ताक्षर करेंगे. शिक्षा का महत्व अब समझ में आया है.अगर हम पढ़ेंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी. इस पूरे अभियान को सफल बनाने में सुपरवाइजर मयूरेश कुमार, खुशबू कुमारी, मोहम्मद हाशिम सहित सभी शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >