मखाना खेत में डूबने से मजदूर की मौत

कामाख्या ओपी क्षेत्र के मजरा पंचायत के गोरे लाल ऋषि टोला के मजदूर की मौत मखाना खेत में डूबने से हो गयी.

हरदा. कामाख्या ओपी क्षेत्र के मजरा पंचायत के गोरे लाल ऋषि टोला के मजदूर की मौत मखाना खेत में डूबने से हो गयी. सूचना पाकर कामाख्या ओपी अध्यक्ष ऋषि यादव ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया भेजा गया .जानकारी के अनुसार गोरे लाल ऋषि टोला का सेवल ऋषि (45) आधी रात में घर से शौच के लिए निकला था. इसी दौरान मखाना खेत में फिसले जाने के क्रम में मखाना खेत में गिर पड़ा. सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी. थानाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है. मुखिया प्रतिनिधि रागिब अहसन ,उप प्रमुख विजय शर्मा,उप मुखिया रिंकू रजक ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >