क्रीड़ा भारती हर माह आयोजित करेगी खेल प्रतियोगिता

महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग प्रतियोगिता 11 दिसंबर को

महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग प्रतियोगिता 11 दिसंबर को

पूर्णिया. जिला स्कूल खेल प्रांगण में जिला क्रीड़ा भारती की एक बैठक संरक्षक एसके सरोज की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री ब्रजेश भास्कर के नेतृत्व में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विजय शंकर ने कहा कि अस्मिता खेलों इंडिया के बैनर तले आगामी 11 दिसंबर को क्रीड़ा भारती द्वारा महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया जाना है. जिसमें 19-25 वर्ष एवं 14-19 वर्ष की दो उम्र वर्गों में महिला/युवती भाग ले सकेंगी. इस रोड साइकिलिंग सिटी लीग में प्रतिभागियों से पंजीकरण प्रपत्र 10 दिसंबर तक प्राप्त किये जायेंगे. प्रतिभागी पंजीकरण प्रपत्र एवं प्रतियोगिता की जानकारी के लिए क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री एवं सहमंत्री के संपर्क नम्बर 9472063220, 8539068817 एवं 8102372921 से संपर्क कर सकते हैं. क्रीड़ा भारती के नव नियुक्त मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि क्रीड़ा भारती प्रत्येक माह एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगी. फुटबॉल के लिए शुभम कुमार, कबड्डी के लिए आराधना सिंह एवं खो-खो के लिए ख़ुशी कुमारी नोडल अधिकारी बनाये गए हैं. बैठक में नये उर्जावान सदस्यों को जोड़ने पर भी सहमति बनी तथा प्रत्येक माह नियमित रूप से क्रीड़ा भारती की बैठक कर आगामी खेल प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम पर निर्णय लिये जाने की बात तय की गयी. बैठक में क्रीड़ा भारती के संयोजक एसके सरोज, अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, जिला मंत्री ब्रजेश कुमार भास्कर, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी, प्रवक्ता सह विधि सलाहकार अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार, रुबी सिंह चन्द्र वंशी, सुनील दास, शिवानी भारती, आराधना सिंह, शुभम आनन्द, सुनिल कुमार दास, खुशी कुमारी, शुभम कुमार, मनीष उरांव, शिवम् आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >