विधायक नें किया टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन :- भवानीपुर . प्रखंड के बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में चल रहे भवानीपुर प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए .पहले मुकाबले में फलका 6 विकेट से विजयी रही तो दूसरे मुकाबले में किशुनगंज चार विकेट से विजयी रहा. खेले गए पहले मुकाबले मे मोहनपुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 9 वें ओवर मे 65 रनों पर ऑल आउट हो गई. फलका की तरफ से काजू ने 3,संजीत ने 2 विकेट लिए. वही फलका की टीम 5 वें ओवर मे चार विकेट के नुकसान पर विजयी स्कोर बना लिया . वही दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार जिले के पोठिया नें निर्धारित 15 ओवर मे 8 विकेट के नुकसान पर किशलय सिंह के 66 रनों की बदौलत 181 रन बनाये . पोठिया की तरफ से ज्योतिष, रणवीर और राहुल नें 2-2 विकेट लिए . वही दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने आयी मधेपुरा जिले के किशुनगंज की टीम ने इस विशाल स्कोर को आसानी से बना लिया और मुकाबला चार विकेट से जीत लिया . किशुनगंज की तरफ से अफजल 18 गेंदों मे 60 रन की आतिशी पारी खेली .इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन रुपौली विधायक कलाधर मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार सुमन ने फीता काटकर किया . इस मौके पर विधायक कलाधर मंडल ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के जीवन का एक अहम हिस्सा है और पूरे जज्बे के साथ इसे खेलें. जीत हार तो लगी रहती है. मगर क्रिकेट मे अनुशासन जरूर रहना चाहिए.
भवानीपुर प्रीमियर लीग में फलका व किशुनगंज का शानदार प्रदर्शन
विधायक नें किया टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन
