समर कैंप के बहाने किडजी के बच्चों ने सीखे कई हुनर

किड्ज़ी जॉनी किड्स और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल

पूर्णिया. किड्ज़ी जॉनी किड्स और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल द्वारा आयोजित गर्मी की छुट्टियों का समर कैंप के बहाने बच्चों ने कई हुनर सीखे. इस शिविर में बच्चों ने पूरे जोश से भाग लिया. शिविर में बच्चों ने योग, व्यायाम, कला और शिल्प, सप्ताह का प्रोजेक्ट, बिना आग के खाना बनाना, जीवन कौशल, विज्ञान प्रयोग, कहानी सुनाना, इनडोर खेल और नृत्य जैसी अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया. यह शिविर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आम्बरीन खान ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सहयोग की भावना को मज़बूत करते हैं. निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने शिविर की सफलता पर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को ऐसे आयोजनों की निरंतरता का भरोसा दिलाया. यह शिविर बच्चों के लिए सीखने, खेलने और आनंद लेने का एक सुंदर अवसर रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >