खाना बनाते वक्त आग से बचाव को पास में रखें बाल्टी में पानी

बायसी

बायसी. प्रखंड मुख्यालय के अग्निशमन विभाग के कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह की मौजूदगी में शिविर लगाकर लोगों को आग बुझाने के बारे में बताया गया. उन्होंने लोगों से कहा कि अब पछुआ हवा बहने का समय आ गया है. सभी लोग सुबह ही खाना बना लें और शाम का खाना हवा ठहरने के बाद बनाएं. सूती कपड़ा पहनकर ही खाना बनाने क लिए बैठें. खाना बनाते समय बगल में एक बाल्टी पानी जरूर रखें. थ्रेसर की चिंगारी से भी आग लग जाती है क्योंकि अभी लोग गेहूं, सरसों आदि का कार्य करते हैं. इसीलिए थ्रेसर चलाने के नजदीक पानी अवश्य रखना चाहिए. अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने लोगों से कहा कि जब कहीं आग लग जाती है तो 10 से 20 युवक लाइन में खड़े होकर हाथ में हरी टहनी लेकर भी आग को बुझा सकते हैं. इससे आग फैलने का खतरा कम रहता है. जब कहीं आग लग जाए तो 101 या 112 पर कॉल कर सकते हैं. इस मौके पर मुखिया शबनूर आलम, सब ऑफिसर तीजू पासवान, प्रधान अग्निक उपेंद्र कुमार, पन्नू कुमार, विभीषण कुमार यादव, कालेश्वर कुमार, अंकित कुमार, विद्या कुमरी एवं अग्नि चालक संजय कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >