पूर्णिया. बेलौरी स्थित एन.एच.-131ए (पूर्णिया–कटिहार रोड) पर किडजी मायूरी किड्स प्री-स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक, समाजसेवी और शिक्षा से जुड़े लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यद्यपि शिक्षा देना उनका प्राथमिक कार्य नहीं रहा है, लेकिन वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती विषमताओं और अभिभावकों की चिंताओं को देखते हुए उन्हें लगा कि इस क्षेत्र में भी एक बेहतर और सकारात्मक पहल की जानी चाहिए. इसी सोच के साथ मायूरी किड्स प्री-स्कूल की शुरुआत की गई है.डॉ. सिंह ने बताया कि इस प्री-स्कूल में बच्चों के लिए सुरक्षित और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है. विद्यालय में बेहतर और सुरक्षित भवन, एसी क्लासरूम, बच्चों के लिए एसी परिवहन सुविधा, फायर प्रोटेक्शन सिस्टम, प्रशिक्षित और स्मार्ट टीचर्स तथा आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ बेहतर देखरेख की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल की फीस भी अन्य स्कूलों की तुलना में लगभग आधी रखी गई है, ताकि अच्छी शिक्षा हर परिवार की पहुंच में हो सके. उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से विमल कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह (अध्यक्ष, आईएमए), प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, श्री राम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, मुरारी सिंह, तौफीक आलम, डॉ पीके सिंह, डॉ. हरिशंकर कुमार और डॉ. सुधांशु कुमार शामिल रहे.
पूर्णिया में किडजी मायूरी किड्स प्री-स्कूल का भव्य शुभारंभ
किडजी मायूरी किड्स प्री-स्कूल
