राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के समारोह में सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा ने किया एलान पूर्णिया. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का नववीं स्थापना दिवस समारोह कलाभवन पूर्णिया में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने की. इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पूर्णिया की धरती से हुंकार भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना बिहार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी. देश की दोनों राष्ट्रीय पार्टिया अब तक क्षत्रियों के साथ टिकट देने में छल करती रही है. इस कारण उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा था और अब बिहार के चुनाव में भी उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने मंच से पूर्व सांसद प्रभु नाथ सिंह की रिहाई की मांग राज्य सरकार से की. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने कहा राजपूत समाज के कुछ लोग सामाजिक संगठन से भाग लेने से कतराते हैं. मैं उन नेताओं से कहना चाहता हूं कि जो समाज का नहीं वह किसी का नहीं. आज हमारे समाज को निर्दोष बच्चे को फंसाया जा रहा है और कथा कथित नेता मूक दर्शक बने हुए हैं. लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने बिहार के कोने-कोने से आये सभी करणी सैनिक का स्वागत एवं अभिनंदन किया. समारोह में बड़ी संख्या में महिला एवं करनी सैनिक मौजूद थे. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष रेनू सिंह,खुशबू सिंह, दीपक सिंह, दीपा भारती, ममता सिंह ,राजू सिंह, छोटू सिंह, अभिषेक सिसोदिया, अनुभव कुमार, शैलेंद्र कुणाल, बृजेश कुमार, ठाकुर सोनू सिंह, गौरव सिंह, भानु सिंह, सोनू सिंह, राजीव सिंह, राजा सिंह, चंदन सिंह, सूरज सिंह, रंजन कुणाल, तिवारी बाबा, मुरारी सिंह, आतीश सनातनी इत्यादि मौजूद थे।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
