कलश शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा कामाख्या महोत्सव

हरदा

हरदा. राजकीय मां कामाख्या महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. कलश यात्रा के साथ आज नौ दिवसीय महोत्सव की शुुरुआत होगी. केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत स्थित सर्वशक्ति सिद्धपीठ मां कामाख्या महोत्सव की विधिवत पूजन के साथ यह महोत्सव शुरू होगा. मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा. मंदिर के पुजारी पंडित गौरी कांत झा व पवन कुमार झा ने बताया कि कलश शोभायात्रा, हवन, श्रीमद् भागवत कथा , महाआरती ,अष्टयाम सह कीर्तन होगा. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी देखरेख कर रहा है. कामाख्या महोत्सव को लेकर माता कामाख्या मंदिर, श्यामा सुन्दरी मंदिर, हनुमान मंदिर ,शिव मंदिर ,यज्ञ शाला, हवन कुंज आदि को फूलों एवं लाईट से सजाया गया है. भागवत कथा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >