जेपी आंदोलनकारियों की बैठक आज

पूर्णिया जिला के सभी प्रखण्डों के आंदोलनकारी सदस्य भाग लेंगे

धमदाहा. भूमिगत जेपी सेनानी आंदोलनकारी मंच के जिला मंत्री दिलीप अम्बष्ट ने बताया कि जेपी आन्दोलन के दौरान भूमिगत रहकर आंदोलन को धारदार बनाने वाले एवं इस अवधि में एक माह से कम अवधि जेल की सजा काटने वाले आन्दोलनकारी सदस्यों की एक विशेष बैठक 21 जुलाई को पूर्णिया में होगी. इसमें पूर्णिया जिला के सभी प्रखण्डों के आंदोलनकारी सदस्य भाग लेंगे. बैठक में बिहार सरकार की जेपी सम्मान योजना से संबंधित केबिनेट निर्णय में व्याप्त विसंगतियों पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी. इसी बैठक में समाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के बढ़ोत्तरी के मामले पर मुख्यमंत्री से मिलने और तदुपरान्त आंदोलन का निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >