जदयू प्रदेश संगठन में नयी नियुक्तियों से कार्यकर्ता उत्साहित

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों के बाद बनमनखी के जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए मजबूती बताया।

प्रतिनिधि, बनमनखी. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर बनमनखी प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास है. प्रदेश महासचिव पद पर आशीष कुमार बब्बू तथा प्रदेश सचिव पद पर मनोज पासवान, प्रवीण कुमार, निरंजन कुशवाहा एवं कौशल्या जायसवाल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लेशी सिंह तथा जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया.बनमनखी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल ने बताया कि इन नियुक्तियों से पूर्णिया जिला में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. विजय कुमार मंडल ने बताया कि वे वर्ष 1994 से संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा.इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरि मंडल, धीरेंद्र सिंह, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज सिंह, आशीष कुमार कुणाल, पूर्व मुखिया पिंकू साह, अजय कुमार महतो, बुधन शर्मा, लालो ऋषि, शैलेश महतो, रामचंद्र दास, कैलाश ऋषि, उदय मेहता, मनोज मेहता, अजय साह, अशोक सिंह, विपिन कुमार सिंह, दिलीप गुप्ता, शिवू साह, रमेश राम, मदन सिंह, भवेश पासवान, मिथिलेश दास आदि ने खुशी प्रकट की. फोटो. मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >