युवा नेता के निधन पर जदयू में शोक

भवानीपुर

भवानीपुर. जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता एवं युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल के निधन पर भवानीपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. जदयू नेता रूपेश कुमार मंडल, शंकर शर्मा, दीपक कुमार, एहतेशाम आलम, मोनू कुमार, अशोक चौधरी, राजेन्द्र मंडल, आशीष कश्यप, डॉ. सदानंद मंडल सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >