सरस्वती शिशु मंदिर में मना जानकी नवमी का पावन पर्व

पूर्णिया

पूर्णिया. थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जानकी नवमी का पावन पर्व बड़े उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की नन्हीं बालिकाएं माता सीता के स्वरूप में सज-धज कर शामिल हुईं. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मेनका कुमारी ने आरती के साथ किया. प्रधानाचार्या ने कहा कि माता सीता त्याग, करुणा, धैर्य एवं आदर्श नारी शक्ति का प्रतीक हैं. उन्होंने भैया-बहनों को माता सीता के चरित्र से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बहनों ने माता सीता के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं. भैया-बहनों ने भजन एवं कविता पाठ कर सभी को भाव-विभोर कर दिया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >