क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगदीशपुर विजेता, भंगहा उपविजेता

भंगहा उपविजेता

जानकीनगर. अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय चांदपुर भंगहा जानकीनगर के क्रीड़ा मैदान में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जगदीशपुर और भंगहा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ.इसमें भंगहा टीम के कप्तान सागर यादव और जगदीशपुर टीम के कप्तान सानू सिंह ने बीच टॉस हुआ.भंगहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें भंगहा की टीम ने 16 ओवर में 147 रन बनाये.जबकि जगदीशपुर टीम ने 12 ओवर में 3 गेंद में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया.मुख्य अतिथि में रूप में पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार अकेला, समाजसेवी राकेश रंजन उर्फ भल्टु यादव, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के जिला प्रबंधक बसंत यादव मौजूद थे. विजेता टीम को श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के जिला प्रबंधक बसंत यादव, राजीव यादव, बंटी बादल, राजेश यादव, रजनीश यादव, विमल यादव ने पौधा देकर सम्मानित किया . विजेता एवं उपविजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष आलोक अकेला समाजसेवी भलटु यादव, प्रभात यादव लालू, विक्रम यादव ने शील्ड कप देकर सम्मानित किया . मौके पर आयोजक पिंटू यादव, उदय सिंह, सागर यादव, सोनू सिंह, कन्हैया सिंह, अजमद खान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >