घरों पर लगायें सोलर, बिजली का खर्चा घटायें : बागिश

पूर्णिया

पूर्णिया. विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने-अपने घरेलू परिसर में अपने छत के ऊपर सोलर पैनल लगवायें जिससे उन्हें दो फायदा मिलेगी. सोलर पैनल से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कर सकेंगे. साथ ही साथ उनके छत पर सूर्य की धूप सोलर पैनल से छन के आएगी जिससे उनकी छत ज्यादा गर्म नहीं होगा. उनके घर में शीतलता बनी रहेगी. क्योंकि सौर ऊर्जा अक्षय उर्जा के श्रेणी में आता है जिसका कभी क्षय नहीं हो सकता है.उन्होने बताया कि सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार के द्वारा अनुदान भी दी जाती है. एक किलोवाट के लिए 30000 दूसरे किलो वाट के लिए 30000 तथा तीसरे किलोवाट के लिए 18000 सरकार द्वारा अनुदान दी जाती है. अधिकतम 78000 रुपये की अनुदान दी जाती है. इसीलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि सोलर पैनल लगा का अनुदान का लाभ लें,ताकि भविष्य मुफ्त विद्युत उर्जा का लाभ लगातार प्राप्त करते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >