सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

मरंगा थानाक्षेत्र

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदा बाजार में बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक धीरतानन्द मंडल उम्र 40 पिता हरि प्रसाद मंडल अपने घर से पल्सर बाइक से पूर्णिया जा रहा था. इसी क्रम में पूर्णिया से आ रही स्टेट बस ने धक्का मार दिया . मौके पर मरंगा थाना पुलिस ने जख्मी अवस्था में इलाज को पूर्णिया भेज दिया गया .निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक के भाई सत्यानंद मंडल के फर्द बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के तीन छोटे बच्चे और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है . सूचना मिलने ही मुखिया प्रतिनिधि सह राजद प्रदेश सचिव कैलाश सिंह कुशवाहा मृतक के घर चपय पहुंचकर पूरे परिवार को ढांढस बंधाया. गंगेली सरपंच सुधीर कुमार मेहता,वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार सिंह,समाजसेवी मनोहर कुमार रंजन,राजेश कुमार,अनुज कुमार भारती, शशि भूषण शर्मा,पंचायत समिति प्रतिनिधि दिलीप शर्मा आदि पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >