जानकीनगर स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर यूटीएस कम पीआरएस शुरू करने की पहल

जानकीनगर

जानकीनगर. जानकीनगर रेलवे स्टेशन टिकट बुकिंग काउंटर पर यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा बहाल करने के लिए सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अन्नया स्मृति ने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है ज्ञात हो कि पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों से हस्ताक्षरित एक लिखित आवेदन डीआरएम ज्योतिष प्रकाश मिश्रा, सांसद पप्पू यादव को सौंपा था. पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने बताया कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन चार जिले क्रमशः पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल एवं अररिया की सीमा पर अवस्थित है.यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा के अभाव में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों का टिकट कटाने को मुरलीगंज अथवा बनमनखी के टिकट बुकिंग काउंटर पर भीड़ रहती है तो पूर्णिया कोर्ट अथवा सहरसा जाना पड़ता है. इस बाबत पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व आमलोगों से हस्ताक्षरित एक लिखित आवेदन,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पत्र मिला है.जानकीनगर रेलवे स्टेशन टिकट बुकिंग काउंटर पर यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा बहाल करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोट मांगी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा के बाद यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा बहाल करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >