इग्नू के जनवरी सत्र में अब 30 मार्च तक नामांकन : डॉ. सूरज

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

पूर्णिया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च कर दी है.इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है. अभ्यर्थियों के लिए नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है. इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र , पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुख एवं कौशल-आधारित हैं, जो विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं.उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र द्वारा नियमित परामर्श, समय पर सूचना एवं सहयोगात्मक मार्गदर्शन उपलब्ध कराए जाने के कारण नामांकन की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है.डॉ. सुरज सिंह ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपनी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. साथ ही कहा कि अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यदिवसों में इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र, पूर्णिया कॉलेजसे संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >