इफ्तार से भाईचारा को मिलता है बढ़ावा

बायसी

बायसी. प्रखंड के चंद्रगामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रहमत ने इफ्तार का आयोजन किया . इफ्तार में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सैयद रुकनुद्दीन एवं पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुबहान मौजूद रहे. पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुबहान ने कहा कि रमजान एक पाक का महीना होता है . इस महीने में मुस्लिमों को दान आदि करना चाहिए. दान करने से शबाब मिलता है. मुखिया प्रतिनिधि रहमत ने भी कहा कि वह हर साल रमजान के महीन में इफ्तार का आयोजन करते हैं.उन्होंने कहा कि यहां गंगा जमुना तहजीब कायम है . इससे हमारा भाई चारा मजबूत होता है. इस मौके पर जिला परिषद मुख्तार आलम, मुखिया शाहनवाज हुसैन, बाबुल, महफूज आलम, अब्दुल राजीक, पप्पू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >