भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने किया पैदल मार्च

हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर की नारेबाजी

महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर की नारेबाजीपूर्णिया. ‘मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में’और ‘मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार’के नारे के साथ भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर पैदल मार्च किया. महिला मोर्च की जिला अध्यक्ष संगीता वर्मन के नेतृत्व में निकाली गयी यह रैली बाबा भीम राव अम्बेडकर सेवा सदन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहे से गुजरते हुए आर.एन.साह चौक पहुंची. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी की. पैदल मार्च में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रभारी आलोक भगत, और सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए. इस अवसर पर जिला महामंत्री सोनिका पाहुजा, नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष संगीता वर्मन, उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, ललिता देवी, दीपमाला तोसी, जिला मंत्री पूजा प्राची, आशा अनुरागिनी, मायारानी दास, पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनीता सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री इंदु सिन्हा, रीना मलिक, मंडल अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व जिला मंत्री पंकजा कुमारी, नगर अध्यक्ष उषा दास, नगर मंत्री रीना दुबे, और कार्य समिति सदस्य रूबी रानी झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस पैदल मार्च के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने मां के सम्मान में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बिहार में मां के अपमान के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया.

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद आज

पूर्णिया. एनडीए ने महागठबंधन के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया गया है. भाजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने इस बंद के समर्थन में जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, और ट्रक चालकों से अपील की है कि वे इस बंद में सक्रिय रूप से भाग लें.एनडीए गठबंधन ने जोर देकर कहा है कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित होगा. बंद का उद्देश्य महागठबंधन की इस अस्वीकार्य हरकत के खिलाफ जनता की एकजुटता को प्रदर्शित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक सशक्त संदेश देना है. श्री सिंह ने कहा कि तमाम व्यवसायिक संगठनों से 4 सितंबर को अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया है. विशेष रूप से ट्रक चालकों से परिवहन गतिविधियों को स्थगित करने की अपील की ताकि बंद का प्रभाव और अधिक व्यापक हो.

……………

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >