सिकरहा गांव में आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख

प्रखंड की विशनपुर पंचायत के वार्ड नं 13 सिकरहा गांव में आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गये.

धमदाहा. प्रखंड की विशनपुर पंचायत के वार्ड नं 13 सिकरहा गांव में आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गये. अग्निपीड़ित सुनीता कुमारी ने बताया कि रविवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान लगी आग देखते ही देखते बेकाबू हो गयी. तीन परिवार के घर को अपनी आगोश में ले लिया. मौके पर दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका. अग्निपीड़ितों में सुनीता कुमारी पति पटवारी टुडू, सोनेलाल सोरेन पिता हरपू सोरेन , फुल देवी पति किस्मत टुडू शामिल हैं. विशनपुर मुखिया प्रतिनिधि अमर मंडल ने मौके पर पहुंच कर सभी अग्निपीड़ित से मिले व सरकारी सहयोग राशि जल्द ही दिलाने की बात कही. वहीं अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उक्त हल्का के कर्मचारी को मौके पर भेज कर जांच करवायी है. जल्द ही सरकारी सहयोग राशि उपलब्ध करायी जायेगी. फोटो. 25 पूर्णिया 8- आग लगने से जला घर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >