श्रीनगर. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत कार्यपालक सहायक को बीते छह महीने से मानदेय भुगतान नहीं किये जाने को लेकर कार्यपालक सहायक ने जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर मानदेय भुगतान अविलंब करने के लिए आग्रह किया है. मानदेय भुगतान नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने को लेकर चेतावनी भी दी है. बिहार राज कार्यपालक सेवा संघ जिला इकाई पूर्णिया के अध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने बताया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में संयुक्त रूप से कार्यरत कार्यपालक सहायक को बीते छह महीने से मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है.इस कारण उन तमाम कार्यपालक सहायक ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से शुक्रवार को मिलकर उन्हें आवेदन सोंपा है. जिला प्रशासन को दिए आवेदन में कार्यपालक में सैयद सगीर अहमद जाफरी, विकास कुमा, अमोल कुमार, सोनदीप राय, दीपक तिवारी, भुवनेश्वर कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र ठाकुर एवं संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से आवेदन दिया.
कार्यपालक सहायक को छह महीने से मानदेय नदारद, दी हड़ताल की चेतावनी
दी हड़ताल की चेतावनी
