पूर्व की तरह उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी की सेवा जारी

पूर्णिया

पूर्णिया. शुक्रवार को पूर्णिया जिले में 8058 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया. सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 25586 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 20 मार्च को 8058 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है जबकि 25586 सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में स्टाॅक के रूप में उपलब्ध है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित दी जा रही है. ज्ञातव्य हो कि पूर्णिया जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध है.नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है. जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस देने के लिए कृत संकल्पित है. जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करायें.नियमानुसार गैस की बुकिंग करायें. समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है.जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

इस नंबर पर करें संपर्क

जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:- 06454-242319/242317/242320 सम्पर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >