नियमित हो रही एलपीजी गैस की होम डिलेवरी

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले में बीते शुक्रवार को एलपीजी की विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 8610 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया गया. गैस एजेंसियों के पास अभी भी 17492 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध है. यह जानकारी देते हुए पूर्णिया के अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 8696 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8610 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है जबकि अभी भी 17492 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. उन्होंने बताया कि पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >