पूर्णिया में आज भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलें तो छाता जरूर रखें

पूर्णिया में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. जिले में लगातार बारिश जारी है और मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. घर से बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पूर्णिया में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. जिले में कहीं लगातार तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है. गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में यदि जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो छाता या रेनकोट साथ लेकर ही निकलें.

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह साढ़े पांच बजे आसमान घने बादलों से ढका रहा, हालांकि उस समय बारिश थमी हुई थी. रात के दौरान जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के एक या अधिक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विभाग ने जिले के लिए भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रह सकता है और मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है. वज्रपात की आशंका को देखते हुए बिजली के खंभों, ऊंचे पेड़ों और अस्थायी ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही किसानों और आम लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >