संविदाकर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

प्रतिनिधि, बनमनखी. विभिन्न मांगों को लेकर बनमनखी के एनएचएम संविदा कर्मी के अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर जाने से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने में रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में कई स्वास्थ्य संबंधी कार्य बाधित हाे गये हैं. संविदाकर्मियों ने कहा कि हमलोगों की दोनों मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी , तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे. मौके पर कर्मियों में रिंकु कुमारी, प्रियंका कुमारी, विनीता कुमारी, किरण सिन्हा, सोनम कुमारी एवं दर्जनों कर्मी मौजूद थे. फोटो. 11 पूर्णिया 10 परिचय:- हड़ताल पर एनएचएम संविदा कर्मी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >