जयंती पर याद किए गये हरिवंश राय बच्चन

धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद

पूर्णिया. धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से दिवस विशेष पर आयोजित समारोह में उत्तर छायावादी युग के कवि हरिवंश राय बच्चन को नमन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सांस्कृतिक परिषद के राघवेन्द्र राय ने की जबकि वक्ताओं ने कवि के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. साहित्य सेवा आश्रम धमदाहा में आयोजित जयंती समारोह में इससे पहले कवि मनोज राय, मिथिलेश कुमार, दिलीप कुमार, राघवेन्द्र राय, सुरेश मेहता, जनार्दन मेहता आदि ने कवि बच्चन जी की तस्वीर के सामने दीप जला कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वक्तव्य की कड़ी में कवि हरिवंश राय बच्चन की कविताओं के कई अलग-अलग प्रसंग सुनाए गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >