गुलाबबाग जीरोमाइल बनेगा ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’, सौंदर्यीकरण का काम शुरू

पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल को आधुनिक गेटवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। लोटस फाउंटेन और लाइटिंग से शहर की बदलेगी सूरत, जानें पूरी जानकारी।

पूर्णिया : शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार गुलाबबाग जीरोमाइल गोलंबर को अब भव्य और आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’ के रूप में विकसित करने के लिए एनएचएआई की ओर से सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया है.

प्रस्तावित योजना के तहत जीरोमाइल गोलंबर पर आकर्षक लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, सजावटी प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी. गोलंबर के चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार भी तैयार किए जाएंगे.

विधायक विजय खेमका ने एनएचएआई की इंजीनियरिंग टीम के साथ स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि गुलाबबाग जीरोमाइल पूर्णिया का प्रमुख प्रवेश बिंदु है और यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में इसके सौंदर्यीकरण से शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ पूर्णिया की अलग पहचान भी बनेगी.

उन्होंने कहा कि पूर्णिया सीमांचल के साथ-साथ नेपाल, पश्चिम बंगाल और असम की ओर जाने वाले मार्गों का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे में प्रमुख प्रवेश द्वार को आकर्षक स्वरूप देना शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के साइट इंजीनियर दिपोंजन साह, प्रयंजीत घोष समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करते विधायक | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >