पूर्णिया: गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम में ₹20 तक का उछाल, जूट और चीनी के तेवर पड़े ढीले

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ₹10-₹20 प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं. पोल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योगों की भारी मांग से यह उछाल आया है. वहीं, जूट बाजार में ठहराव और चीनी के दाम नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

एशिया की प्रमुख अनाज और रेशेदार फसलों की थोक मंडियों में शुमार पूर्णिया की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में बुधवार को मक्का बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला. मजबूत मांग और बिकवाली के बीच मक्का के भाव में प्रति क्विंटल 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वहीं, दूसरी ओर जूट के कारोबार में सुस्ती और ठहराव बना रहा, जबकि चीनी के बाजार भाव में नरमी का रुख देखा गया.

इंडस्ट्रीज की भारी मांग से मक्के की रैक लोडिंग तेज

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, पोल्ट्री फीड, स्टार्च विनिर्माण और अन्य सहायक उद्योगों से मक्के की निरंतर भारी मांग बनी हुई है, जिसकी आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों की रैक लोडिंग लगातार जारी है.

स्थानीय स्तर पर बड़े स्टॉकिस्टों के बीच अधिकतम स्टॉक जुटाने की होड़ मची है, जिसके कारण आवक तेज होने के बावजूद कीमतों में मजबूती बनी हुई है. बुधवार को मंडी में मक्का के विभिन्न ग्रेड के भाव इस प्रकार रहे:

  • प्रीमियम क्वालिटी: ₹2,440 से ₹2,550 प्रति क्विंटल
  • मीडियम क्वालिटी: ₹2,350 से ₹2,460 प्रति क्विंटल
  • सामान्य/कमजोर क्वालिटी: ₹2,220 से ₹2,410 प्रति क्विंटल

जूट बाजार स्थिर, चीनी के दामों में नरमी

मक्का में जहां लिवाली तेज रही, वहीं जूट बाजार में मंदी का माहौल बना रहा. जूट के भाव निचले और ऊपरी दोनों स्तरों पर 11,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे. उधर, मांग में सुस्ती के कारण चीनी के भाव ढीले पड़कर 5,800 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गए.

गुलाबबाग मंडी: प्रमुख जिंसों के थोक भाव तालिका (रुपये प्रति क्विंटल)

जिंस (Commodity)न्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)
मक्का2,2202,550
जूट11,50011,500
गेहूं2,6502,750
चावल मंसूरी3,2503,350
चावल अरवा (मोटा)5,5006,000
चावल बासमती7,00012,000
दाल अरहर10,60014,500
दाल मूंग9,5409,600
दाल मसूर6,6006,900
दाल चना6,8007,600
गोटा मूंग8,0009,000
गोटा चना6,2006,400
सरसों पीला7,3007,800
सरसों काला7,0007,500
चीनी5,8005,800

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >