गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव स्थिर, बारिश से आवक और बिकवाली प्रभावित

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्के के बाजार में बुधवार को ठहराव रहा. रुक-रुक कर हुई बारिश ने जहां किसानों की आमद कम की, वहीं कारोबारियों को आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कीमतों में तेजी आ सकती है.

पूर्णिया शहर स्थित गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में बुधवार को मक्का के बाजार में ठहराव देखने को मिला. दिनभर मक्का के भाव स्थिर रहे, लेकिन रुक-रुक कर हुई बारिश का असर मंडी में आवक और बिकवाली दोनों पर पड़ा. कारोबारियों के अनुसार मौसम खराब रहने के कारण किसानों की आमद कम रही और खरीद-बिक्री की रफ्तार भी धीमी रही.

व्यापारियों ने बताया कि फिलहाल बाजार में न तेजी का माहौल है और न ही मंदी का. मक्का के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन इसे स्थायी स्थिति नहीं माना जा रहा है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे मक्का के भाव में तेजी आ सकती है. इसी उम्मीद के साथ व्यापारी कारोबार कर रहे हैं. बुधवार को मंडी में मक्का का भाव 2190 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव (प्रति क्विंटल).

जिंसभाव (रुपये प्रति क्विंटल)
जूट बॉटम16,000 से 17,000
जूट बी बॉटम14,000 से 15,000
मक्का2,190 से 2,300
गेहूं2,470 से 2,500
चावल मंसूरी3,250 से 3,425
चावल अरवा मोटा3,050 से 3,250
चावल बासमती12,500 से 13,000
मसूर दाल5,550 से 6,750
मूंग दाल9,540 से 9,600
अरहर दाल10,600 से 14,500
चना दाल5,550 से 6,600
गोटा चना6,200 से 6,400
गोटा मूंग8,000 से 9,000
काली सरसों7,000 से 7,500
पीली सरसों7,300 से 7,800

व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहता है और मांग में बढ़ोतरी होती है तो आने वाले दिनों में मक्का सहित अन्य कृषि जिंसों के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल मंडी में कारोबार सामान्य गति से चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >