गुलाबबाग मंडी में किसका भाव चढ़ा, किसमें आई नरमी? मक्का-जूट और चीनी के ताजा रेट देखें

गुलाबबाग मंडी में रविवार को जूट और मक्का के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया. जूट के भाव में ₹50 प्रति क्विंटल की नरमी आई, जबकि मक्का ₹10 प्रति क्विंटल चढ़ गया. चीनी के भाव स्थिर रहे.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में रविवार को बाजार का रुख बदला हुआ नजर आया. जूट के भाव में हल्की नरमी आयी, जबकि मक्का के तेवर चढ़े. मक्का के अधिकतम भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी. हालांकि मक्का की आवक कमजोर रही, इसके बावजूद इसकी खरीदारी तेज रही. दूसरी ओर जूट की आवक अच्छी रही और बिकवाली भी मजबूत बनी रही.

जूट ₹50 तक हुआ नरम

रविवार को जूट के भाव में करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी. मंडी में जूट का भाव न्यूनतम ₹11,300 और अधिकतम ₹11,700 प्रति क्विंटल रहा.

कारोबारियों के अनुसार जूट की आवक लगातार अच्छी बनी हुई है, इसलिए बिकवाली भी मजबूत है. हालांकि आने वाले दिनों में जूट के भाव में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जतायी जा रही है.

कम आवक के बावजूद मक्का में तेजी

मक्का की आवक पिछले कई दिनों से कमजोर चल रही है. रविवार को इसके बावजूद मंडी में खरीदारी तेज रही. मक्का के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आयी और इसका रेट ₹2,370 से बढ़कर अधिकतम ₹2,510 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया.

कारोबारियों के अनुसार मक्का में यह तेजी स्टॉकिस्टों के बीच खरीदारी को लेकर बढ़ी प्रतिस्पर्धा का असर है. मक्का के भाव में उछाल से आने वाले दिनों में मंडी की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है.

चीनी के भाव में बदलाव नहीं

गुलाबबाग की किराना मंडी में चीनी के थोक भाव में रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. चीनी ₹5,800 से ₹5,900 प्रति क्विंटल के बीच रही. खुदरा बाजार में भी भाव लगभग स्थिर बताया गया.

गुलाबबाग मंडी के रविवार के भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,370₹2,510
जूट₹11,300₹11,700
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900

कटिहार सदर अस्पताल का सोमवार रोस्टर जारी, OPD से इमरजेंसी तक लिंक खोलें और जानें किस डॉक्टर की कब रहेगी ड्यूटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >