गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में गरमाहट बरकरार, 2530 रुपये क्विंटल तक पहुंचा भाव

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल जारी है। इथेनॉल और पोल्ट्री फीड उद्योग की मांग से बाजार में तेजी बरकरार है।

पूर्णिया : गुलाबबाग मंडी में मक्का का बाजार इन दिनों तेजी की ओर है. मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद मक्का के भाव में गरमाहट बनी हुई है. गुरुवार को मंडी में मक्का 2350 से 2530 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. दो दिन पहले भी मक्का के भाव में करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आयी थी.

इथेनॉल संयंत्र, मुर्गी दाना और स्टार्च उद्योगों की ओर से मक्का की मांग बढ़ने का असर मंडी पर साफ दिखाई दे रहा है. मांग बढ़ने के कारण खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गयी है. बड़े व्यापारी और उद्योग मक्का का बड़े पैमाने पर भंडारण कर रहे हैं. इससे खुले बाजार में मक्का की उपलब्धता पर दबाव बन रहा है और भाव में तेजी की संभावना बनी हुई है.

मंडी कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मक्का की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. रेलवे के जरिये मक्का की ढुलाई के लिए मालगाड़ियों में लदान भी तेज हुआ है. इसका असर बाजार की गतिविधियों पर पड़ रहा है.

जूट बाजार सामान्य, तेजी की संभावना

इधर, गुलाबबाग मंडी में जूट का बाजार फिलहाल सामान्य है. जूट का भाव 11,000 से 11,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. कारोबारियों के अनुसार वर्तमान में भाव स्थिर है, लेकिन आने वाले दिनों में तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

गुलाबबाग मंडी के आज के भाव

जिंसन्यूनतमअधिकतम
मक्का23502530
जूट1100011500
गेहूं26502750
चावल मंसूरी32503425
चावल अरवा मोटा30503250
चावल बासमती1250013000
दाल अरहर1060014500
दाल मूंग95409600
दाल मसूर55506750
दाल चना55506600
गोटा मूंग80009000
गोटा चना62006400
सरसों पीला73007800
सरसों काला70007500


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >