गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक घटी, जूट के भाव रहे स्थिर

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित जूट एवं गल्ला मंडी में बारिश के मौसम का असर कारोबार पर साफ दिखाई दिया. मक्का की आवक घटने के साथ इसके भाव में भी कमजोरी रही, जबकि जूट के दाम स्थिर बने रहे.

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित जूट एवं गल्ला मंडी में सोमवार को बारिश के मौसम का असर कारोबार पर साफ दिखाई दिया. मक्का की आवक घटने के साथ इसके भाव में भी कमजोरी रही, जबकि जूट के दाम स्थिर बने रहे. कारोबारियों के अनुसार बारिश के कारण किसानों की मंडी तक पहुंच प्रभावित हुई है, जिससे मक्का की आवक में कमी दर्ज की गई.

मक्का की आवक आधी रह गई

कारोबारियों ने बताया कि सोमवार को मंडी में करीब 250 छोटी-बड़ी गाड़ियों से मक्का पहुंचा, जबकि कुछ दिन पहले तक प्रतिदिन 500 से अधिक गाड़ियां मंडी पहुंच रही थीं. बारिश के कारण मक्का की आपूर्ति प्रभावित हुई है. सोमवार को मक्का का अधिकतम भाव 2270 रुपये और न्यूनतम 2130 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

जूट के भाव में स्थिरता

मंडी में जूट की आवक भी अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन इसके भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. जूट की बॉटम क्वालिटी का भाव 16000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल तथा बी बॉटम क्वालिटी का भाव 14000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

कृषि उपजअधिकतम (रु.)न्यूनतम (रु.)
मक्का22702130
जूट (बॉटम)1700016000
जूट (बी बॉटम)1500014000
गेहूं25002470
चावल मंसूरी34253250
चावल अरवा मोटा32503050
चावल बासमती1300012500
दाल मसूर67505550
दाल मूंग96009540
दाल अरहर1450010600
दाल चना66005550
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008000
सरसों काला75007000
सरसों पीला78007300

कारोबारियों की नजर मौसम पर

मंडी के कारोबारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मक्का की आवक कुछ दिन और प्रभावित रह सकती है. वहीं जूट के कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद फिलहाल मौसम पर निर्भर है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >