के नगर में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

व्यापारिक उन्नति एवं रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम

क्षेत्र के विकास, व्यापारिक उन्नति एवं रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम: लेशी सिंह

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने की ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रयासों की सराहना

पूर्णिया. शहर से सटे के. नगर चौक, भोकड़ाहा मिडिल स्कूल के समीप रविवार को ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ. इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि, व्यावसायिक सहयोगी, ग्राहक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे उत्सव का वातावरण और भी मनमोहक बन गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री, लेशी सिंह रहीं. यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, मंत्री श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में विशेष प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक और सुव्यवस्थित ऑटोमोबाइल शाखा का खुलना क्षेत्र के विकास, व्यापारिक उन्नति एवं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे सीमांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध होंगी.

कार्यक्रम में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं राजेश चंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी की विकास यात्रा, ग्राहक सेवा के प्रति समर्पण और भविष्य की विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का उद्देश्य केवल वाहन विक्रय नहीं, बल्कि उत्कृष्ट सेवा और विश्वास के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है. इस अवसर पर निदेशक पल्लवी मिश्रा एवं कात्यायनी मिश्रा द्वारा मंत्री श्रीमती सिंह को ‘सीमांचल की आयरन लेडी’ की उपाधि देते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मंत्री श्रीमती सिंह ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और संस्था की निरंतर प्रगति की कामना की. उद्घाटन समारोह के दौरान ही ग्राहकों को 5 वाहनों की ऑन-द-स्पॉट डिलीवरी भी प्रदान की गई, जिसने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया. नए वाहन प्राप्त करने वाले ग्राहकों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ के सदस्य राजीव ठाकुर, राकेश सिन्हा, शशि रंजन, आशुतोष चंद्र मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे. सभी टीम सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

होली मिलन समारोह आयोजित

के. नगर चौक केे भोकड़ाहा में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा के उद्घाटन के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भागीदारी निभायी. होली मिलन कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का सुंदर संदेश देखने को मिला. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिससे यह आयोजन पूर्णिया शहर के लिए एक यादगार अवसर बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >