23 परीक्षा केंद्र पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

23 परीक्षा केंद्र पर

पूर्णिया. सीमांचल के 38 कॉलेज के करीब 36 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2024 सत्र 2024-28 की परीक्षा शुरू हो गयी. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो. पवन कुमार झा के निर्देश पर 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा ली जा रही है. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक ली गयी. पूर्णिया में 9 , कटिहार में 6, अररिया में 6 और किशनगंज में 2 परीक्षा केंद्र पर यह परीक्षा 10 दिसंबर तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >