10 और 11 जुलाई को होगा यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची के आधार पर सीमांचल के 55 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विश्वविद्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर नामांकन कराने की अपील की है.
मीडिया पदाधिकारी ने दी जानकारी
विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट सूची प्रकाशित कर दी गई है. सूची में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नामांकन कराना होगा.
21 नए प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी चल रहा नामांकन
सीमांचल के 21 प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय प्रखंड डिग्री महाविद्यालयों में भी नामांकन जारी है. इन कॉलेजों में प्रत्येक संस्थान में छह विषयों के लिए 48-48 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है.
इन जिलों के प्रखंडों में खुले हैं नए डिग्री कॉलेज
पूर्णिया जिला
- जलालगढ़.
- कृत्यानंदनगर.
- रूपौली.
- अमौर.
- श्रीनगर.
अररिया जिला
- जोकीहाट.
- सिकटी.
- पलासी.
- नरपतगंज.
- भरगामा.
कटिहार जिला
- डंडखोरा.
- हसनगंज.
- कोढ़ा.
- समेली.
- कुरसेला.
- मनसाही.
- अमदाबाद.
किशनगंज जिला
- दिघलबैंक.
- कोचाधामन.
- टेढ़ागाछ.
अभ्यर्थियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
- तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम होने पर 10 और 11 जुलाई को ही नामांकन कराएं.
- सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति साथ रखें.
- निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं कराने पर दावा समाप्त हो सकता है.
- संबंधित कॉलेज द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.
और पढ़ें : दीवानगंज के पास NH पर डिवाइडर से टकरायी ऑटो, इलाज के दौरान चालक की मौत ,परिवार में पसरा मातम
