सीमांचल में नये बीएड व लॉ कॉलेज खोले सरकार : अख्तरूल

विधानसभा सत्र के दौरान मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

– अमौर विधायक समेत एमआइएम के विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान मांगों को लेकर किया प्रदर्शन प्रतिनिधि,अमौर. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान के नेतृत्व में उनकी पार्टी के सभी विधायक बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, कोचाधामन विधायक सरवर अलम ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और भाषाई अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने शिक्षा, रोजगार और उर्दू भाषा के संरक्षण पर जोर दिया. कहा कि बिहार की दूसरी आधिकारिक भाषा होने के बावजूद उर्दू की अनदेखी की जा रही है.उन्होंने मांग की कि प्लस-टू विद्यालयों के मानक मंडल में उर्दू विषय को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के किशनगंज सेंटर को लेकर भी मांग तेज हुई. केंद्र सरकार से राशि दिलाने हेतु राज्य सरकार को तत्काल प्रभावी प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया. सीमांचल के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वहां बीएड और लॉ कॉलेज स्थापित करने की मांग की गई. साथ ही, क्षेत्र के विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की अपील की . अन्य प्रमुख मांगें भी जोरदार तरीके से रखी गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >