मतदाताओं को निवास प्रमाण पत्र बनाने से रोकने के लिए सरकार ने कर दिया सर्वर डाउन : अख्तरुल

मतदाता पुनरीक्षण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक अख्तरुल ईमान ने अपने समर्थकों एवं आमलोगों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया.

बैसा. मतदाता पुनरीक्षण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक अख्तरुल ईमान ने अपने समर्थकों एवं आमलोगों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायक अख्तरुल ईमान ने केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए. मताधिकार बचाने-लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया. इस दौरान विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार में अपनी निश्चित हार से बौखलाई मोदी-नीतीश सरकार अब गरीबों-वंचितों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है. जुलाई का महीना कृषि कार्यों का महीना है. करोड़ों की संख्या में बिहार एवं सीमांचल के मजदूर बाहर हैं. ऐसे में यह प्रक्रिया लाखों लोगों को मतदाता सूची से बाहर करने का जरिया बन सकती है. साथ ही ऐसे लोगों की भी संख्या काफी है जिनके पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है. ऐसे लोग जब निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय आते हैं तो उनका निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है. अधिकारी उनसे कहते हैं कि सर्वर डाउन है. जबकि यह चाल सरकार की है. सरकार जानबूझ कर सर्वर डाउन करके रखी है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड मुख्यालय में कोई भी योजना की जाती है तो उसका बोर्ड नहीं लगाया जाता है. मनमाने तरीके से काम करने का तरीका के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली, अंचल में जमाबंदी कायम करने के नाम पर लोगों को परेशान करने तथा लोगों को जाति,आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी परेशानी हो रही है. अगर शीघ्र उक्त सारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर शीघ्र आंदोलन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >