महिला के गले से सोने का चेन उड़ाया

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम पूर्णिया. शहर के रंगभूमि चौक स्थित गांधी नगर मुहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया. घटना मंगलवार की सुबह करीब 7.45 बजे हुई. पीड़ित महिला ज्योतिका कुमारी बनमनखी प्रखंड शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा की पत्नी बताई गई है. ज्योतिका कुमारी ने बताया कि वह किसी काम से घर के गेट से बाहर निकली थी.इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों में पीछे बैठा युवक उसके गले से सोने की चेन छीन लिया और तेजी से थाना चौक जाने वाले सड़क की ओर भाग गया.महिला ने बताया कि छीनी गई सोने की चेन 10 ग्राम का था और उसका मूल्य करीब 85 हजार रुपये था. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की. महिला के पति गांधीनगर निवासी विजय कुशवाहा ने केहाट थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में थानाध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ कर उसकी छीनी गई सोने की चेन बरामद किया जाय. फोटो. 23 पूर्णिया 14- पूछताछ करती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >